रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के नए मल्टीपरपज हॉल और गेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन





रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से नवनिर्मित मल्टीपरपज हॉल और गेस्ट हाउस का उद्घाटन रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के हाथों किया गया. इस दौरान विशेष अतिथि के रुप में आसनसोल रामकृष्ण मिशन  के सचिव सोमात्मानंद जी महाराज उपस्थित थे.उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का नाम सिर्फ पश्चिम बर्दवान में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में फैला हुआ है. चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए गए कार्यों की सराहना जितनी भी की जाए कम है. कोरोना काल में जिस तरह से सभी लोगों को वैक्सीन लगाने से लेकर गरीबों  तथा जरूरतमन्दों ल के भोजन, बीमारों की दवाइयों से लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने का काम चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने  किया है. बहुत सारे ऐसे काम है जो हम नहीं कर पाते हैं, हमें करने के लिए कई तरह की कानूनी प्रक्रिया को पूरी करनी पड़ती है ,लेकिन इस मामले को भी रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पूरा करने में सफलता हासिल हुई है.रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स राज्य सरकार द्वारा लागू की गई कई योजनाओं में भी सहयोग करती है. इसके साथ ही उन्होंने रामकृष्ण मिशन के बारे में कहा कि रामकृष्ण मिशन किसी परिचय का मोहताज नहीं है, आश्रम के द्वारा कई तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसे समाज कभी भुला नहीं सकता.  सोमात्मानंद जी महाराज ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती ,लेकिन इसे करने के लिए अनुकूल एवं संयुक्त रूप से विचार विमर्श करने की जरूरत है. कार्यक्रम में आए फास्बेकी के महासचिव सचिन रॉय ने कहा किआज व्यवसाय का स्वरूप बदल रहा है ,ऐसे में वर्तमान समय के साथ सभी को चलने की जरूरत है. समाजसेवी और रोटरी क्लब के पूर्व जिला पाल  सपन कुमार चौधरी ने कहा कि आगे की चिंता छोड़कर हमें मेहनत करनी चाहिए और मेहनत करने पर फल अवश्य मिलेगा. इस उद्घाटन समारोह मेंओम प्रकाश बाजोरिया, अशोक सराफ,फास्बेक्की के अध्यक्ष आरपी खेतान, विजय खैतान,कन्हैया सिंह,राज कुमार लोयलका,अशोक सराफ रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, सचिव अरुण भरतिया,कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात