गारूई नदी सफाई को लेकर नगर निगम के प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को करेंगे निरीक्षण- मेयर




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के शपथ ग्रहण के बाद दूसरी बैठक सोमवार को नगर निगम में की गई। जिसमें निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय भावी उपमेयर अभिजीत घटक व वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, इंजीनियरिंग विभाग और सेनेटरी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव के पहले अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था। उसके अनुरूप कार्य करेगी। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गारूई नदी के सफाई कार्य के लिए आगामी शुक्रवार को नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मेयर, भावी उपमेयर निगमायुक्त वहां जाकर निरीक्षण करेंगे और वहां क्या करना है इसकी रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही अन्य विकास कार्य को भी तेज गति देने के लिए कदम उठाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता