जामुड़िया : छात्र नेता अनीस ख़ान की हत्या के विरोध में बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा तथा आवाज़ संगठन की ओर से जामुड़िया बाजार के सिद्धू -कानू मूर्ती के समीप के एक प्रतिवाद सभा का आयोजित किया गया.सभा के बाद जामुड़िया थाना में दोषियों को सजा देने की मांग पर ज्ञापन दिया गया. सभा की अध्यक्षता डॉ शुभाशीष बनर्जी ने कियामौके पर उपस्थित आवाज़ के जिला अध्यक्ष नुमान असफर ख़ान, जनवादी नौजवान सभा जामुड़िया पश्चिम लोकल कमिटी के सचिव बुद्धदेव रजक, एमडी कयूम तथा युवा नेता जहीर अंसारी ने सभा को संबोधित किया.इस दौरान इन्होंने राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. बुद्धदेव रजक ने कहा कि अगर अनीस ख़ान के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो जनवादी नौजवान सभा बड़े आंदोलन में जायेगा.जब तक अनीस ख़ान के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हमारा आन्दोलन चलता रहेगा.इस मौके पर उपस्थित थे जनवादी नौजवान सभा जामुड़िया पश्चिम लोकल कमिटी के सह सचिव बिकास, सुमित कवि, यादव, मुन्ना अहीर, दिलीप बाउरी, प्रदीप बाउरी आदि उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ