रानीगंज-रानीगंज के रानीसायर कदम डांगा इलाका स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल का निर्माण को लेकर आदिवासियों द्वारा किए जा रहे विरोध के बाद मंगलवार को रांनीगंज बीडीओ एवं बीएलआरओ टीम ने इलाके का सर्वे किया एवं बुधवार को बैठक किया. उम्मीद की जा रही है कि सर्वे.एवं बैठक के बाद स्थानीय लोगों की समस्याएं और अस्पताल के निर्माण को लेकर हो रही परेशानी दूर हो जाएगी.दरअसल रानीसायर कदम डांगा तालाब के सलंग्न एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर इलाके के आदिवासी संप्रदाय के लोगों ने काफी विरोध जताया . इतना ही नहीं आरोप है की आदिवासियों ने निर्माण कार्य में शामिल लोगों के साथ मारपीट भी की थी. जिसके बाद यह मामला काफी दिनों तक ठंडा बस्ता में पड़ गया था.बुधवार एक बार फिर इलाके की उन्नति को लेकर अस्पताल निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 33 नंबर वार्ड काउंसलर नारायण बाउरी, स्थानीय बाशिंदा, जमीन मालिक और अस्पताल प्रबंधन को साथ लेकर रानीगंज बिडियो अभिक बनर्जी, रानीगंज पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद नोनिया ने बैठक किए. बैठक में आदिवासियों की समस्याओं की जानकारी ली. आदिवासियों ने सड़क मरम्मत से लेकर जल निकासी, तलाब के सौंदर्यीकरण की समस्या रखी. समस्याओं को सुनने के बाद अस्पताल प्रबंधन के तरफ से इन सारी समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया. ब्लॉक प्रशासन की तरफ से स्थानीय लोगों की तरफ से की गई मांग को लेकर कहा कि उक्त मामले की जांच के लिए कितनी सही है या नहीं इसे लेकर एक टीम गठित की गई, यही टीम इलाके में घूम कर निरीक्षण की. स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग अस्पताल बनवाने के खिलाफ नहीं हैं ,बल्कि हम लोग भी चाहते हैं कि हमारे इलाके में अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो. लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल तैयार हो लेकिन इन सबके साथ ही नाली निकासी सड़क व्यवस्था और तालाब सही ढंग से ना होने से हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

0 टिप्पणियाँ