33 नंबर वार्ड सियारसोल इलाके में सीपीआईएम उम्मीदवार के फाड़े गए फ्लेक्स, आरोप टीएमसी पर






रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 34 नंबर, 91 नंबर वार्ड के बाद रानीगंज स्थित 33 नंबर वार्ड के सियारसोल राजबाड़ी चटर्जी पाड़ा इलाके में मंगलवार सीपीआईएम प्रार्थी नारायण बाउरी के समर्थन में लगाए गए फ्लेक्स को फाड़ दिया गया.यह आरोप तृणमूल कर्मी समर्थकों पर नारायण बाउरी ने लगाया है. सीपीआईएम कर्मियों का आरोप है कि जिस जगह उनके फ्लेक्स को फाड़ा गया है, वहां पर टीएमसी और बीजेपी के भी बैनर लगाए गए हैं. लेकिन इसके बावजूद सिर्फ सीपीआईएम उम्मीदवार के लिए लगाए गए फ्लैक्स को ही ब्लेड से काट दिया गया है. सीपीआईएम कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस घटना में लिप्त अपराधी की जल्द से जल्द पहचान कर उचित कार्यवाही करे. वामपंथी समर्थकों की तरफ से रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ी में एफ आई आर भी दर्ज करवाई गई है. वहीं इस विषय पर तृणमूल नेताओं का कहना है की फ़्लेक्स फाडने की राजनीति उनकी पार्टी की नहीं है. वामपंथी खुद अपने बैनर को फाड़ कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए ऐसी हरकत कर रहे हैं. हालांकि फाड़ी में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात