वार्ड संख्या 32 से भोला हेला विजयी, कहा जब तक पार्षद रहूंगा जनता की सेवा करता रहूंगा



जेके नगर : वार्ड संख्या 32 के भोला कुमार हेला ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के साधन माजी को 3318 वोटों से हरा दिया है। काफी साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुसूचित जाति के भोला हेला ने बताया कि मेरा बचपन काफी आर्थिक तंगी से गुजरा है। मैंने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी की। बीएससी करने के बाद मैं ट्यूशन पढ़ाने के अलावा आरएमपी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करता था। इसके बाद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में भी काम किया। कुछ दिन अपना खुद का व्यापार किया। लॉकडाउन में व्यापार बंद होने के बाद मेरी आर्थिक स्थिति मेरी काफी खराब हो गई। जिसके बाद में एक स्थानीय तृणमूल नेता के पास काम मांगने भी गया था। अब मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पार्षद बन गया हूं। तृणमूल के नेतृत्व ने मुझ जैसे गरीब को पार्षद बना दिया। मैं उन सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही मैं अपनी यह जीत अपने चाहने वालों, अपने दोस्तों अपने इलाके के कार्यकर्ताओं तथा साथ देने वाली जनता को समर्पित करता हूं। मैं जब तक पार्षद रहूंगा तब तक सच्चे दिल से जनता की सेवा करता रहूंगा। किसी को कोई भी समस्या हो मैं उसके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा सभी के दुख सुख में साथ दूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता