लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की तरफ से राइस बैग चैलेंज प्रकल्प के तहत बांटी गई राशन सामग्री




रानीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से राइस बैग चैलेंज प्रोजेक्ट के तहत गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गयी. इस दौरान पंजाबी मोड थाना प्रभारी शेख रियाजउद्दीन भी मौजूद थे. रानीगंज लायंस क्लब के अध्यक्ष हर्षवर्धन खेतान कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक सदस्य मेल्विन जोंस के जन्मदिन के उपलक्ष पर  सप्ताह व्यापी तरह तरह के कार्यक्रम चल रहा है.लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की तरफ से बीते 16 तारीख को फीड द हंगर कार्यक्रम के तहत फूड पैकेट एक सौ लोगों के बीच बांटे गए थे, इसके बाद 18 जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया था और आज गुरुवार 20 जनवरी को राइस बैग चैलेंज के तहत लोगों के बीच खाद्य सामग्री बांटी जा रही है. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब लगातार समाज सेवा के कार्य कर रही हैं, जो आगे भी जारी रहेगी. वहीं पंजाबी मोड़ थाना प्रभारी शेख रियाजउद्दीन ने कहा कि लायंस क्लब की तरफ से ऐसे कार्य करने से गरीब असहाय लोगों को काफी मदद मिलती है, उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि लायंस क्लब के सदस्य ऐसे ही सामाजिक कार्य लगातार करते रहेंगे. इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस के बासु,राजेश जिंदल,  मनजीत सिंह,सचिव संजय बाजोरिया, आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल