एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन



रानीगंज-रानीगंज के 91 नंबर वार्ड टीएमसी प्रत्याशी राजू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को  एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आयोजक मंडली के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें फाइनल मैच में 91 नंबर वार्ड के गेस्ट हाउस की टीम ने जीत हासिल की.विजय हुई टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर 91 नंबर वार्ड के तृणमूल प्रत्याशी राजू सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे खेल से दूर होती जा रही है.युवा मैदान से ज्यादा मोबाइल पर अपना समय दे रहे हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक दोनों पर ही बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए ही इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. टीएमसी प्रत्याशी ने कहा कि रानीगंज सहित पूरे शिल्पांचल में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है ,लेकिन इन्हें सही मंच नहीं मिल रहा है, इन लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ही ऐसी प्रतियोगिता करवाई गई ,ताकि खिलाड़ी अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान सके और खेलकूद में भी अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सकें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता