रानीगंज : कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस द्वारा निमचा के मुर्गाथोल पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन केक काटकर पालन किया गया.
इस कार्यक्रम मे बीरभूम के बहुचर्चित गायक भुवन बाद्यकर पहुंचे जिनका स्वागत पंचायत सदस्य विकास सिंह तथा तृणमूल नेता अर्जुन सिंह ने गुलदस्ता देकर किया. इस दौरान भुवन ने अपने चर्चित गाने जिससे वे मशहूर हुए कांचा बदाम गाया.कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी. इस दौरान राज्य सरकार के कोरोना को लेकर दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए लोक कार्यक्रम में शामिल हुए.यहां तक कि उपस्थित नेताओ ने बिना मास्क के दिखे. नेताओं ने भी कोरोना नियमों को ताक पर रख दिया. यहां से महज कुछ ही दूरी पर निमचा आईसी है,लेकिन प्रशासन की उदारता साफ दिख रही थी कि नेता सहित आम जनता को भी कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. कहावत है सैयां भय्ये कोतवाल अब डर काहे को यह कविता चरितार्थ करता है.

0 टिप्पणियाँ