नगर निगम चुनाव से पहले रिवाल्वर एवं चार राउंड गोली के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार,मची खलबली



रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के चुनाव अगले माह के 12 तारीख को होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही हथियारों के साथ अपराधियों का भी हरकत तेज हो गयी है. सोमवार को रानीगंज के 33 नंबर वार्ड टीबी अस्पताल संलग्न जलटंकी के रास्ता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे हथियार से लैस एक व्यक्ति को रानीगंज पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस ने धर दबोचा.सशस्त्र अपराधी पकड़े जाने की खबर ने रानीगंज इलाके में खलबली मचा दी . मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज के रानीसाएर पलाशडांगा इलाका बाशिंदा 32 वर्षीय पवन खटीक सोमवार दोपहर 2:00 बजे एक वन शटर रिवाल्वर और चार राउंड गोली को लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक को सौंपने के उद्देश्य से खड़ा था. इसी दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पवन खटीक को धर दबोचा गया. उसके पास से ही रिवाल्वर एवं कारतूस  बरामद की गयी. सोमवार सन्ध्या इस मामले को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल 2 तथागत पांडे एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बताया कि अपराधी को मंगलवार आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल