साइबर अपराधियों ने व्यवसाई के अकाउंट से उड़ाए पचास हजार



दुर्गापुर: दुर्गापुर इस्पात नगर के सी- जोन मोड़ के समीप निजी बैंक के खाताधारक स्वपन रथ के खाते से साइबर अपराधियों ने अलग-अलग समय में 50 हजार रुपए की निकासी कर ली. खबर मिलते ही व्यवसाई ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन समेत आसनसोल के साइबर थाना में दर्ज कराई. शिकायत दर्ज के एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक व्यवसाई का गायब रुपया वापस नहीं मिल पाया है. उल्लेखनीय है कि सिटी सेंटर के रानी रासमनी पथ निवासी स्वपन रथ पेश से स्प्लाई का व्यवसाय करते हैं. वह अपनी पत्नी स्वाति रथ के साथ सी जोन मोड़ समीप बैंक में ज्वाइंट अकाउंट बनाए थे. स्वपन रथ का कोई एटीएम अथवा कोई नेट बैंकिंग नहीं है. 16 नवंबर को स्वपन के फोन में 10 हजार रुपए का निकासी हो जाने का मैसेज आया , जिसे देख वह चौक गए , वह तुरंत उसी दिन बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक संजीव कुमार गुप्ता से भेंट की. एवं अकाउंट से 10 हजार रुपया गायब होने की बात कही. बैंक प्रबंधक ने स्वपन के अकाउंट की जांच की तो पता चला कि उनके अकाउंट से एक बार नही बल्कि 5 बार दस दस हजार रुपए की निकासी हुई है, अंतिम बार की गई निकासी का मैसेज स्वपन के फोन में आया है .बैंक प्रबंधक ने स्वपन उनके अकाउंट से 50 हजार रुपया निकासी होने का सूचना दी. जिसे सुन देख वह दंग हो गए. स्वपन ने 17 नवंबर को घटने की शिकायत आसनसोल साइबर थाना में दर्ज कराई. पीड़ित स्वपन रथ ने बताया कि 3 अक्टूबर को पहली बार 10 हजार, उसके बाद 13, 14, 15 एवं 16 नवंबर को 10 हजार करके कुल 50 हजार की निकासी की गई है . आश्चर्य हूं कि ना मेरे पास न ही कोई एटीएम और ना ही मेरा कोई नेट बैंकिंग है, तो फिर मेरे अकाउंट से रुपया कैसे निकासी हो गया. पीड़ित ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि मुंबई के दाव नामक रूरल इलाके में इसी बैंक का कंजूमर पॉइंट सर्विस (सीपीएस) है, जहां अपराधियो ने आधार कार्ड का उपयोग कर मेरे अंगूठे के निशान का नकल कर अलग-अलग समय में 5 बार रुपए की निकासी की है. घटना की शिकायत किए हुए 1 महीना हो गया है. लेकिन अभी तक इस मामले में प्रशासन एवम बैंक प्रबंधक की ओर से उपयुक्त सहयोग नहीं मिल रहा है. प्रशासन को साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए अकाउंट से गायब हुए रुपए को वापस करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात