आसनसोल-आसनसोल कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी के लक्षीपुर यौन पल्ली के घर से दो नाबालिग युवती और दो नाबालिग युवक को बरामद किया गया . लक्षीपुर दुर्बार महिला समिति को इन नाबालिग युवक-युवती के होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इन लोगों ने कुल्टी थाना के पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही कुल्टी थाना और नियामतपुर फ़ाड़ी की पुलिस घटनास्थल पहुंची और चारों युवक-युवतियों को बरामद कर लिया. पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर यह लोग यौन पल्ली कैसे पहुंचे.

0 टिप्पणियाँ