जामुड़िया स्तिथ सुपर स्मेल्टर्स कारखाना में हुए हादसे में महिला कर्मचारी की मौत, हंगामा




जामुड़िया : जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र इकड़ा स्तिथ सुपर स्मेल्टर्स कारखाना में हुए एक हादसे में गुरुवार को एक महिला कर्मचारी की मौत हो गयी.  घटना के बारे में पता चला है कि 43 वर्षीय रथि कोड़ा नामक यह महिला कारखाने के कैंटीन विभाग में काम करती थी.  गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब वह कारखाने के अंदर एक डंपर की चपेट में आ गई. आनन फानन में उसको दुर्गापुर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया . घटना की जानकारी मिलते ही जामुड़िया के अखलपुर क्षेत्र के मंडलपुर गांव के बाशिंदे यहां पंहुच कर मुआवज़े के लिए हंगामा करने लगे . बताया जा रहा है कि नाराज लोगों ने यहां कुछ तोड़फोड़ भी की. घटना की जानकारी मिलते ही जामुड़िया थाने से थाना प्रभारी संजीव दे के नेतृत्व में विशाल पुलिस टीम यहां आ गई और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करने लगे. घटना के बाद कारखाना प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच एक बैठक भी की गई.मौके पर उपस्थित  स्थानीय निवासी ने बताया कि अक्सर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं यहां श्रमिको की सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है.उन्होंने कारखाने में श्रमिको की सुरक्षा को दुरुस्त करने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कारखाना प्रबंधन की तरफ से घायल महिला के विषय में कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है. मृतक के परिजनों को सरकारी नियम अनुसार सभी सुविधाएं दी गई तथा पीड़ित परिवार के आश्रित को एक नौकरी दिया गया तब जा कर यह मामला शांत हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता