रानीगंज गौशाला का वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया



रानीगंज-कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी अन्तर्गत चलने वाली रानीगंज गौशाला की वार्षिक स्मारिका का विमोचन रविवार की संध्या गौशाला के कार्यालय में की गयी.  स्मारिका का विमोचन गौशाला कमिटी के अध्यक्ष ललित खैतान,कार्यकारी सभापति दीपक कालोटिया,महासचिव विमल लोहिया,एवं मुख्य सलाहकार किशन दारूका के हाथों सम्पन्न हुई. इस अवसर पर पत्रिका के संपादक मण्डली के सदस्य विकास सतनालिका,अनिल जालुका एवं रानीगंज के उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया. अध्यक्ष ललित खेतान ने इस मौके पर कहा कि पत्रिका के संपादक मण्डली के कई माह के अथक प्रयास से एक बेहतर स्मारिका का प्रकाशनों सम्पन्न हो पाया है, पुस्तिका के विमोचन से गोपाष्टमी महोत्सव का आगाज हो जाता है.इस पुस्तक में गौशाला के पूरे विवरण को समाहित करने का प्रयास किया गया है. 


 कार्यकारी सभापति दीपक कॉलोटिया ने कहा की यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम सभी को गौमाता का सेवा करने का  अवसर मिला है. गौ संरक्षण एवं गौ विकास का कार्य इस अंचल के असंख्य भक्तों के तन मन धन का सहयोग से संभव हो पा रहा है.


 सचिव विमल लोहिया ने गौशाला के कार्यो का विवरण देते हुए कहा कि विषम कोरोना काल की परिस्थिति में भी गौशाला सुचारू रूप से चलता रहा ,इसका मूल श्रेय संस्था के सदस्यों तथा गौशाला से जुड़े सभी गौ प्रेमियों का है . पिछले वर्ष कोरना महामारी के कारण गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन लघु रूप में किया गया एवं इस वर्ष भी यह आयोजन सूक्ष्म रूप से करने का निर्णय लिया गया है.  आगामी 12 नवंबर को गौ पूजन उत्सव गौशाला प्रांगण में मनाई जाएगी  ,जो पूरी तरह से सरकारी गाइड लाइन के तहत कोरोना नियम को पालन करते हुए सम्पन्न होगी.  इस अवसर पर संस्था के सदस्य गोपाल खेरिया,दीपक जालान,मुकेश दारूका,राकेश तोदी, प्रभात सरावगी,सुमित क्याल,प्रभात अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता