रेल ट्रैक में खराबी के कारण ब्लैक डायमंड ट्रेन 49 मिनट तक रुकी रही



दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टेशन से हावड़ा की ओर जाने वाली रेल लाइन में खराबी के कारण दुर्गापुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर धनबाद से हावड़ा की ओर जाने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस ट्रेन करीब 50 मिनट तक रुकी रही .सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी रेल पटरी मरम्मत के लिए जुट गए. समाचार लिखे जाने तक दुर्गापुर राजबंध के बीच पटरी का मरम्मत कार्य चलने के कारण ट्रेन रुकी थी. करीब 50 मिनट तक दुर्गापुर स्टेशन पर ट्रेन रुक जाने के कारण ट्रेन में बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्गापुर स्टेशन से डाउन ब्लैक डायमंड डाउन आने के पूर्व एक मिलिट्री बॉगी दुर्गापुर से हावड़ा की ओर रवाना हुई थी. दुर्गापुर स्टेशन से ट्रेक नंबर 167 के जरिए रवाना हुई , उसी दौरान ट्रैक में उछाल होने के कारण ट्रेन चालक को संदेह हुआ एवं चालक ने इसकी सूचना दुर्गापुर स्टेशन प्रबंधन को दी. उसी दौरान करीब 6:19 पर डाउन ब्लैक डायमंड ट्रेन दुर्गापुर में पहुंची. स्टेशन प्रबंधन ने ब्लैक डायमंड ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या 4 पर रोक कर विभागीय कर्मियो व अधिकारीयो को ट्रेक मरम्मत के लिए रवाना किया. स्टेशन मास्टर एन के दास ने बताया कि रेल लाइन में तकनीकी खराबी होने की सूचना मिली थी , जांच के लिए चेक डिपार्टमेंट को भेजा गया था .फिलहाल मरम्मत कार्य होने के पश्चात 7:10 पर ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात