अवैध संबंध, को लेकर युवक ने किया आत्महत्या, क्षेत्र में तनाव, महिला के घर में तोड़फोड़ का आरोप, घटनास्थल पर पुलिस






 दुर्गापुर:कुछ महीना पहले दुर्गापुर के काकंसा रूपगंज के 24 वर्षीय प्रशांत घोष के साथ मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए संबंध बना. इलाके के ही एक विवाहित महिला से. अष्टमी के दिन युवक का उस विवाहित महिला के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवार तक पहुंची. उसके बाद यह मामला थाने के संज्ञान में आया.पुलिस ने दोनों परिवारों के साथ मध्यस्थता की, लेकिन प्रशांत ने इस विषय पर राजी नहीं होने के कारण आत्महत्या का रास्ता चुन लिया . काकंसा के रूपगंज गांव में बुधवार की देर रात प्रशांत ने अपने चाचा के घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी बीच प्रशांत की मौत की खबर फैलते ही काकंसा के रूपगंज क्षेत्र में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला के घर में तोड़फोड़ की. ग्रामीणों ने मांग की कि महिला को किसी भी तरह से गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाए.तनाव की स्थिति में गांव में मलानदीधी फाडी पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला. कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस पुलिस तैनात की गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के व्हाट्सएप के स्टेटस में मरने के पहले महिला के साथ संपर्क के बारे में लिखी हुई है, उसके बाद युवक ने आत्महत्या की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात