वोट डालकर काम पर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 60 यात्री



रानीगंज -चुनाव में मतदान करने के बाद अपने घर से कार्यस्थल की ओर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों से भरी एक बस देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई. यह दुर्घटना करीब रात दो बजे मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास रानीगंज स्क्वायर के समीप 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई.चालक की लापरवाही और संभवतः झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड और बिजली के खंभों को तोड़ते हुए भीतर जा घुसी.



हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार, यह बस दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन (पात्थरप्रतिमा, रामगंगा) से रवाना हुई थी और ओल्ड दिल्ली होते हुए हरियाणा जा रही थी. बस में लगभग 60 प्रवासी श्रमिक सवार थे, जो काम की तलाश में हरियाणा जा रहे थे.

देर रात जब यात्री गहरी नींद में थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया. घबराए हुए यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया; कुछ को लगा कि बस में आग लग गई है, तो कुछ ने बस पलटने की आशंका जताई.



घायल और बचाव कार्य

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य (पति, पत्नी और उनका छोटा बच्चा) और बस का खलासी घायल हो गए.ये तीनों खिड़की के पास और केबिन के करीब बैठे थे. घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ चौकी और ट्रैफिक विभाग की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची.सभी घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. दुर्घटना रात के समय हुई जब सड़क खाली थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो वहां भारी भीड़ होने के कारण बड़ी जानहानि हो सकती थी.


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया.पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती जांच और यात्रियों के बयान के अनुसार, चालक को नींद आने की वजह से उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया था.पुलिस ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करने की पहल की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात