कोयलांचल में चुनाव प्रचार का शोर थमा: रानीगंज में 'रोड-शो' और 'जनसंपर्क' से दिग्गजों ने दिखाई ताकत



रानीगंज-कोयलांचल और औद्योगिक बेल्ट में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार अभियान मंगलवार को पूरी गर्मजोशी के साथ संपन्न हो गया. भीषण गर्मी और पारे की तपिश के बावजूद राजनीतिक दलों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. रानीगंज की सड़कों पर सुबह से ही झंडों और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं प्रशासन ने भी निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है.


चुनावी रण में उतरे फिल्मी और राजनैतिक सितारे

प्रचार के आखिरी दिन रानीगंज के चुनावी दंगल में भारी गहमागहमी रही:

 तृणमूल कांग्रेस टॉलीवुड अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने टीएमसी प्रत्याशी कालो बरन मंडल के समर्थन में रानीगंज रेलवे स्टेशन से एक विशाल रोड शो निकाला.शहर परिक्रमा के दौरान समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान सायंतिका और मंडल ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए पीर बाबा की मजार पर चादर भी चढ़ाई.

 भारतीय जनता पार्टी आसनसोल दक्षिण की प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने दिल्ली की भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता के साथ रानीगंज के ग्रामीण अंचलों में तूफानी दौरा किया. उन्होंने घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और परिवर्तन के संकल्प को दोहराया.

 वाम मोर्चा माकपा प्रत्याशी नारायण बाउरी ने अपनी सादगी बनाए रखते हुए सघन जनसंपर्क पर जोर दिया. उन्होंने मतदाताओं को पार्टी का मेनिफेस्टो सौंपते हुए स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.


रानीगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी, अधिवक्ता पार्थ घोष ने एनएसबी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

पार्थ घोष ने विश्वास जताया कि यदि रानीगंज की जनता भाजपा को समर्थन देती है, तो भविष्य में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी प्रत्याशी को विकास कार्यों की कोई समझ नहीं है और उनके नेतृत्व में रानीगंज विकास के पैमाने पर और पिछड़ जाएगा.


सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रशासन की 'सर्जिकल स्ट्राइक

चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक महीने से तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कारण कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है.

  नाका पॉइंट्स पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 हजार रुपये से अधिक नकद ले जा रहे कई लोगों से नकदी जब्त की है.


 शराबबंदी और छापेमारी:

मतदान से चार दिन पहले ही शराब की दुकानें सील कर दी गई हैं.अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि चुनाव को प्रभावित करने के प्रयासों को रोका जा सके,हालांकि शराब विक्रेता काफी मात्रा में शराब स्टॉक कर दुगुने -तिगुने दाम पर बेच रहा है,नशेड़ी ऊंची दाम पर भी शराब खरीद रहे है.


 निर्भीक मतदान की अपील:

संवेदनशील इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बल माइकिंग के जरिए मतदाताओं को बिना किसी डर के वोट डालने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.


बसों की कमी से यात्री बेहाल

एक तरफ जहाँ चुनावी उत्सव चरम पर है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को परिवहन की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. चुनाव ड्यूटी में भारी संख्या में निजी और सरकारी बसों के अधिग्रहण के कारण विभिन्न रूटों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.


क्या कहता है रानीगंज का बाजार?

रानीगंज बाजार का कोना-कोना आज झंडों और पोस्टरों से पटा नजर आया हालांकि, आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत बूथों से 300 मीटर की दूरी तक सभी प्रचार सामग्री हटा दी गई है.चाय की दुकानों और चौराहों पर केवल एक ही सवाल गूंज रहा है. इस बार क्या होगा?" मतदाताओं का मानना है कि अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी से उनका मनोबल बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि तेज गर्मी के बावजूद इस बार मतदान का प्रतिशत रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच सकता है.दुकानदार मतदान के दिन में बाजार बन्द होने के कारण छुट्टी के मूड में भी नजर आ रहे है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात