बांकुड़ा में योगी आदित्यनाथ का रोड शो: भारी भीड़ उमड़ी, शहर में दिखा चुनावी जोश


बांकुड़ा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी रोड शो के दौरान शनिवार को बांकुड़ा शहर में भारी भीड़ देखने को मिली। उनके आगमन से पहले ही लालबाजार से माचानतला तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।



योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत के लिए लोगों का उत्साह पहले से ही चरम पर था। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग लंबे समय तक कतारों में खड़े रहे। सड़कों के किनारे ही नहीं, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों की छतों, खिड़कियों और दरवाजों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई।


रोड शो के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे मार्ग पर समर्थकों का उत्साह और नारों की गूंज से माहौल चुनावी रंग में रंगा दिखाई दिया।

हालांकि चुनावी नतीजे भविष्य के गर्भ में हैं, लेकिन इस रोड शो ने बांकुड़ा में राजनीतिक सरगर्मी जरूर बढ़ा दी है। भारी जनसमूह की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि कार्यक्रम ने शहर में खासा आकर्षण और चर्चा पैदा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात