रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान को किया सम्मानित



रानीगंज: सिखों के पवित्र त्योहार बैसाखी के शुभ अवसर पर रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान शहर के प्रमुख समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान और श्रवण तोदी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए उत्तरीय पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.


समारोह को संबोधित करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह बग्गा ने राजेंद्र प्रसाद खेतान के योगदान की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि रानीगंज शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में ओसीपी निर्माण के प्रयासों के खिलाफ शहर को बचाने के लिए 'रानीगंज बचाओ मंच' के बैनर तले श्री खेतान बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.


श्री बग्गा ने आगे कहा कि राजेंद्र प्रसाद खेतान का सहयोग केवल नागरिक मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि रानीगंज गुरुद्वारा के विकास और प्रबंधन में भी वे सदैव तत्पर रहते हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित करना कमेटी के लिए गर्व का विषय है.


बैसाखी के इस पावन उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष हरजीत सिंह बग्गा, चैयरमेन सुरेंद्र सिंह बग्गा,बलबीर सिंह,रविंद्र सिंह ,अशोक अरोड़ा समेत कमेटी के अन्य सम्मानित ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सम्मानित होने के बाद समाजसेवियों ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात