आसनसोल: विधानसभा चुनाव के रण में आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने अपनी जीत का दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनावों में धांधली की साजिश रचने का एक बड़ा आरोप भी लगाया है।
चुनाव आयोग की मुस्तैदी पर जताया भरोसा
मीडिया से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने इस बार चुनाव आयोग द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों की सराहना करते हुए कहा कीचुनाव आयोग ने जिस तरह से मतदान केंद्रों के भीतर भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरों से हर पल की निगरानी की जा रही है, उससे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद बंधी है।"उन्होंने विश्वास जताया कि इन कड़े सुरक्षा उपायों के कारण टीएमसी इस बार आसानी से चुनावों में गड़बड़ी नहीं कर पाएगी।
'लोड शेडिंग' और 'CCTV' को लेकर सनसनीखेज दावे
भले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने एक नए प्रकार की साजिश का अंदेशा जताया है। अग्निमित्रा पाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अंधेरे का फायदा: उनके पास पक्की जानकारी है कि टीएमसी चुनाव के दौरान जानबूझकर 'लोड शेडिंग' (बिजली कटौती) करवा सकती है, ताकि अंधेरे का लाभ उठाकर मतदान को प्रभावित किया जा सके।सीसीटीवी बंद करने की साजिश: उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को खराब या बंद करवा देंगे।रिगिंग का डर: अग्निमित्रा ने कहा, "जब तक चुनाव आयोग बंद पड़े कैमरों को ठीक करवाएगा, उतनी देर के अंतराल में टीएमसी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर रिगिंग (फर्जी मतदान) को अंजाम दे देंगे।"

0 टिप्पणियाँ