रानीगंज: पिंजरापोल सोसाइटी ने उठाई 'गो-सम्मान' की आवाज; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन



रानीगंज -रानीगंज की प्रसिद्ध संस्था पिंजरापोल सोसाइटी और स्थानीय गो-प्रेमियों ने मिलकर गायों के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए एक व्यापक अभियान 'गो-सम्मान आह्वान' शुरू किया है.सोमवार को इसी पहल के तहत रानीगंज के गो-भक्तों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल जन-हस्ताक्षर अभियान के बाद प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को अपना मांग पत्र सौंपा.



प्रमुख मांगें और अभियान का उद्देश्य

संस्था ने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों तक अपनी आवाज पहुँचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है. उनकी मुख्य मांगो में खाद्य सामग्री और चारे की उपलब्धता के तहत चारे की कीमतों में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाना और इसकी कालाबाजारी को रोकना. गायों के चरने के लिए चरागाह क्षेत्रों को बढ़ाना और उनके लिए एक प्राकृतिक वातावरण सुनिश्चित करना. सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करना.उन हाट और बाजारों पर कड़ी नजर रखना जहाँ गो-वंश की खरीद-बिक्री होती है. देश भर में गो-वंश की संख्या बढ़ाने और उनके स्वस्थ जीवन के लिए सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाना.



4000 हस्ताक्षरों के साथ सौंपा पत्र

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गो-प्रेमियों का समूह रानीगंज के बीडीओ कार्यालय पहुँचा. वहाँ उन्होंने लगभग 4000 लोगों के हस्ताक्षरों वाला एक मांग पत्र प्रखंड विकास अधिकारी को सौंपा.इस अभियान का नेतृत्व रानीगंज गौशाला प्रबंधन समिति के चेयरमैन विकास सजनालिका ने किया.


रानीगंज के प्रखंड विकास अधिकारी विश्वनाथ मजूमदार ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि वे इन जन-हस्ताक्षरित पत्रों को संबंधित उच्च अधिकारियों और विभागों तक पहुँचाने के लिए उचित कदम उठाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात