रानीगंज: निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने सड़कों पर उतरे जिलाशाश्क और पुलिस आयुक्त, संवेदनशील इलाकों का किया दौरा



रानीगंज-आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर आम जनता के मन से भय दूर करने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. बुधवार को पश्चिम बर्दवान जिलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम और पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार ने संयुक्त रूप से रानीगंज और जामुड़िया के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का सघन दौरा किया.



घर-घर पहुँचकर दिया सुरक्षा का भरोसा

प्रशासनिक अधिकारियों का यह काफिला रानीगंज के बललभपुर फाड़ी अंतर्गत साहेबगंज, बल्लभपुर, नूपुर और रोनाई तथा जामुड़िया के केंदा जैसे इलाकों में पहुँचा. ये वे क्षेत्र हैं जो पिछले चुनावों के दौरान हिंसा या तनाव से प्रभावित रहे थे. अधिकारियों ने खुद घर-घर जाकर मतदाताओं से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं.



हिंसा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

विशेष रूप से बल्लभपुर के उन इलाकों में अधिकारी पहुँचे जहाँ पिछली बार चुनाव बाद हिंसा में आगजनी जैसी घटनाएँ हुई थीं. पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन उनके साथ है. इसके अलावा, रोनाई इलाके में विपक्षी दलों के सदस्यों से भी मुलाकात की गई और उन्हें सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया गया.



सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च

इस निरीक्षण कार्यक्रम में भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियाँ शामिल रहीं. अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. रानीगंज के बाद अधिकारियों का दल जामुड़िया के केंदा इलाके के निरीक्षण के लिए रवाना हो गया.


प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति

इस विशेष अभियान में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर के साथ डीसीपी ध्रुव दास, एसीपी(सेंट्रल-2) बिमान मिर्धा, रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार, बललभपुर फाड़ी आईसी पार्थ चक्रवर्ती और पंजाबी मोड़ फाड़ी आईसी नजमुल हुदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से जनता का परिचय कराया ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकें.


जिलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम ने कहा, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक बिना किसी दबाव या भय के मतदान केंद्र तक पहुँचे. संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात