पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला के तालडांगरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गहमागहमी के बीच राजनीति की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जहाँ आमतौर पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिलती है, वहीं वोटिंग की सुबह यहाँ दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच आपसी सम्मान और शिष्टाचार देखा गया।
बीजेपी (BJP) उम्मीदवार सौभिक पात्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार फाल्गुनी सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह वाकया तालडांगरा के तालदा बूथ पर हुआ।
सौभिक पात्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सौजन्य और शिष्टाचार की राजनीति में विश्वास रखती है, इसलिए उन्होंने अपने से बड़े प्रतिद्वंद्वी का सम्मान किया।
वहीं टीएमसी उम्मीदवार फाल्गुनी सिंह ने सौभिक के आचरण की सराहना करते हुए कहा कि "सौभिक व्यक्तिगत रूप से एक अच्छा लड़का है, बस उसने गलत पार्टी चुन ली है।"

0 टिप्पणियाँ