बांकुडा: पश्चिम बंगाल के बांकुडा जिले के छातना में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सपन मंडल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने टीएमसी सांसद और गायक बाबुल सुप्रियो पहुँचे। उन्होंने झांटीपहाड़ी रेल मैदान से बस स्टैंड मोड़ तक एक रोड शो किया। इस दौरान सड़क पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे यह रोड शो एक जनसभा जैसा नजर आने लगा।
रोड शो के अंत में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब बाबुल सुप्रियो अचानक एक दुकान में घुसे और अपने लिए टोपी खरीदने लगे। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों के बीच हंसी-मजाक का माहौल बना दिया।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने चुटीले अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा और कहा की हम किसी को टोपी पहना नहीं रहे हैं (मूर्ख नहीं बना रहे हैं), बल्कि हम खुद अपने लिए टोपी खरीद रहे हैं।"

0 टिप्पणियाँ