जामुड़िया में मतदान से पहले भारी तनाव: होटल के बाहर लावारिस वाहन में मिलीं 4 EVM, सुरक्षा नदारद


जामुड़िया: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निघा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीती रात करीब 12 बजे एक होटल के बाहर खड़ी एक निजी गाड़ी में चार EVM और VVPAT मशीनें लावारिस हालत में पाई गईं। इस घटना ने चुनाव आयोग की सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


NCP एजेंट का आरोप: "TMC के साथ मिलीभगत की साजिश"

नेशनल कन्जर्वेटिव पार्टी (NCP) की प्रत्याशी रिया मुखर्जी के अध्यक्ष सह इलेक्शन एजेंट आकाश घटक ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। उन्होंने चुनाव आयोग को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मतदान से चंद घंटे पहले सेक्टर ऑफिसर शुभेंदु मंडल की गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक ढाबे के सामने असुरक्षित खड़ी थी।



आकाश घटक का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिस होटल के पास EVM वाली गाड़ी खड़ी थी, वहीं जामुड़िया के निवर्तमान विधायक व TMC प्रत्याशी हरेराम सिंह के पुत्र प्रेमपाल सिंह का वाहन भी मौजूद था। उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस और चुनाव अधिकारियों की सोची-समझी साजिश करार देते हुए कहा कि सत्ता पक्ष को फायदा पहुँचाने के लिए मशीनों को बिना किसी सुरक्षा (पुलिस या अर्धसैनिक बल) के छोड़ दिया गया था।

 

दूसरी ओर, आरोपों के केंद्र में रहे सेक्टर ऑफिसर (सेक्टर नंबर 20) शुभेंदु मंडल ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि:

  वे अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों का दौरा कर और मतदान कर्मियों को निर्देश देकर लौट रहे थे।

 अंतिम बूथ भाटापारा हाई स्कूल में काम निपटाने के बाद वे भोजन के लिए ढाबे पर रुके थे.

  उनके साथ मौजूद पुलिस की गाड़ी पीछे रह गई थी, लेकिन मशीनें कभी भी अकेली नहीं थीं।

  जब वे खाना खाने गए, तब असिस्टेंट सेक्टर ऑफिसर गाड़ी की निगरानी कर रहे थे और जब असिस्टेंट ऑफिसर गए, तब वे स्वयं वहां मौजूद थे निष्पक्ष चुनाव पर उठे सवाल

क्षेत्र में इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि सेक्टर ऑफिसर का यह व्यवहार चुनाव प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। नियमानुसार, EVM के साथ हमेशा सशस्त्र सुरक्षा बल का होना अनिवार्य है।

आकाश घटक ने इस मामले में चुनाव आयोग से सख्त हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है। अब सबकी नजरें चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात