रानीगंज: भाजपा और माकपा को बड़ा झटका, 300 युवाओं ने थामा टीएमसी का दामन



रानीगंज- विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच रानीगंज में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सोमवार को एनएसबी रोड स्थित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब इन दलों के साथ-साथ क्षेत्र के लगभग 300 युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ग्रहण कर ली।



वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मिलन समारोह

यह भव्य मिलन समारोह रानीगंज से टीएमसी प्रत्याशी कालो बरण मंडल और जिला युवा टीएमसी अध्यक्ष पार्थो देवासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर टीएमसी प्रत्याशी कालो बरण मंडल ने नए सदस्यों को पार्टी का झंडा थमाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर टीएमसी उपाध्यक्ष वापी चक्रवर्ती सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




विकास और नेतृत्व पर जताया भरोसा

पार्टी में शामिल हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए जिला युवा अध्यक्ष पार्थो देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में हो रहे विकास कार्यों से हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने कहा की ममता बनर्जी सरकार ने 'युवा साथी' जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया है। साथ ही, रानीगंज में पार्टी ने जिस तरह के जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व (कालो बरण मंडल) को अपना प्रत्याशी बनाया है, उससे युवाओं में नया जोश है। आज 300 युवाओं का पार्टी में शामिल होना यह दर्शाता है कि भविष्य तृणमूल के साथ है।



टीएमसी को मिलेगी मजबूती

पार्थो देवासी ने विश्वास जताया कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने से आगामी चुनावों में रानीगंज क्षेत्र में टीएमसी की स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। नवागत युवाओं ने भी एक सुर में कहा कि वे क्षेत्र के विकास और ममता बनर्जी के हाथों को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात