बांकुड़ा। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंगलवार को जिला प्रशासन, जिला पुलिस और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा और चुनाव प्रबंधन की तैयारियों का खाका पेश किया गया।
संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर
बांकुड़ा के जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश दासगुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक 24 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल पहुँच चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में कुल 3,289 मुख्य बूथ बनाए गए हैं, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू मतदान के लिए 354 सहायक बूथ भी स्थापित किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के 220 बूथों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है, जहाँ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
चुनाव प्रक्रिया में बड़े बदलाव
निर्वाचन अधिकारी ने इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की जानकारी दी:
बीएलओ (BLO) पर पाबंदी: इस बार बीएलओ की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया (Poling Duty) में शामिल नहीं किया जाएगा।
अनुबंध कर्मियों को राहत: पैरा-टीचर्स (पार्श्व शिक्षक) और अन्य संविदा या अनुबंध आधारित कर्मचारियों को भी चुनाव संचालन की मुख्य जिम्मेदारी से बाहर रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ