अंडाल: नेशनल हाईवे 19 पर भीषण सड़क हादसा, एक सब्जी विक्रेता की मौत, कई घायल



अंडाल: सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 19 पर अंडाल एयरपोर्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की जान चली गई. इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार अन्य व्यवसायी भी घायल हुए हैं।


कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सोमवार को भी कुछ सब्जी विक्रेता दुर्गापुर के सेन मार्केट से थोक भाव में सब्जियां खरीदकर एक पिकअप वैन से अंडाल लौट रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे जब गाड़ी अंडाल एयरपोर्ट के सामने से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर पिकअप वेन दुर्घटना का शिकार हो गई.


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी को शांत कर यातायात को सामान्य बनाने की कोशिशें जारी हैं। शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात