शालतोड़ा में भाजपा विधायक चंदना बाउरी के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, टिकट रद्द करने की मांग से खुली गुटबाजी


बांकुड़ा जिले के शालतोड़ा विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान भाजपा विधायक चंदना बाउरी के खिलाफ पार्टी के ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एक वर्ग सड़क पर उतर आया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में चंदना बाउरी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए खुलेआम विरोध प्रदर्शन किया।



गौरतलब है कि चंदना बाउरी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल कर शालतोड़ा से विधायक बनी थीं। लगभग पांच साल बीतने के बाद जैसे ही 2026 के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई, वैसे ही उनके खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए।

विधायक विरोधी भाजपा समर्थकों का कहना है कि यदि चंदना बाउरी को फिर से इस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया तो भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पार्टी के हित में उन्हें हटाकर नए उम्मीदवार की घोषणा करने की मांग की जा रही है।



इसी मांग को लेकर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे लेकर शालतोड़ा बाजार में सड़क पर उतर आए और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि अगर चंदना बाउरी को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया तो उन्हें बुरी तरह हराया जाएगा।

भाजपा के भीतर यह गुटबाजी खुलकर सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का मौका नहीं छोड़ा। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक विधायक चंदना बाउरी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात