आसनसोल दक्षिण में चुनावी पारा हाई: अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी नेता सिदान मंडल के बीच बीच सड़क तीखी नोकझोंक


रानीगंज- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गर्माहट चरम पर पहुंच गई है. मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की कद्दावर नेता और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल तथा बल्लभपुर पंचायत के उप-प्रधान सह कद्दावर टीएमसी नेता सिदान मंडल के बीच बाजार के बीचों-बीच तीखी बहस हो गई.अग्निमित्रा ने टीएमसी नेता को सख्त लहजे में कहा, तैयार रहिए, हम आ रहे हैं... अब सच्चाई की राह पर चलिए.


शिष्टाचार से शुरू हुई मुलाकात, तकरार पर हुई खत्म

भाजपा की पहली सूची में नाम आने के अगले ही दिन मंगलवार को विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बल्लभपुर इलाके में धुआंधार जनसंपर्क अभियान शुरू किया. जब वह बल्लभपुर बाजार में मतदाताओं से वोट की अपील कर रही थीं, तभी वहां बाजार करने आए टीएमसी नेता सिदान मंडल से उनका सामना हो गया. हालांकि, शुरुआत में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया, लेकिन चंद ही पलों में यह 'सौजन्य मुलाकात' कड़े वाक्य विनिमय में बदल गई 


दक्षिण का संग्राम: अग्निमित्रा की अग्निपरीक्षा

गौरतलब है कि वामपंथियों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करने के तुरंत बाद भाजपा ने अपनी पहली ही सूची में वर्तमान विधायक अग्निमित्रा पॉल को दोबारा मौका दिया है. बल्लभपुर जैसी संवेदनशील पंचायतों में टीएमसी नेताओं के साथ हुई यह तीखी बहस संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में आसनसोल दक्षिण का चुनावी संग्राम और भी दिलचस्प होने वाला है अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या अग्निमित्रा दूसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रख पाती हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात