जितना भी करो हमला, फिर जीतेगा बांग्ला" - मध्य हावड़ा में अरूप राय ने शुरू किया चुनाव प्रचार




हावड़ा, पश्चिम बंगाल(पीबी टीवी)  :तृणमूल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची घोषित किए जाने के अगले ही दिन, मध्य हावड़ा से प्रत्याशी अरूप राय ने अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। "यतोई करो हमला, जीतबे आबार बांग्ला" (जितना भी करो हमला, फिर जीतेगा बांग्ला) के नारे के साथ उन्होंने खुद दीवार लेखन कर प्रचार अभियान की शुरुआत की।अरूप राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार उनके प्रचार का मुख्य मुद्दा 'एसआईआर' (SIR) होगा। बता दें कि अरूप राय 2011 से लगातार तीन बार मध्य हावड़ा से विधायक निर्वाचित हुए हैं और हर बार उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। चौथी बार भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखते हुए उन्होंने कहा, "काम कभी खत्म नहीं होता, हमें निरंतर जनता के लिए काम करते रहना होगा।"वहीं, भाजपा द्वारा तृणमूल के खिलाफ विधानसभा वार 'चार्जशीट' जारी करने के मुद्दे पर उन्होंने बेबाकी से अपनी राय रखी। अवैध निर्माण के आरोपों पर अरूप राय ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि क्षेत्र में कुछ अवैध निर्माण हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर हावड़ा नगर निगम (HMC) को जिम्मेदार ठहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर