तृणमूल कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी: पश्चिम बर्धमान की 9 सीटों पर दिग्गजों को टिकट, भवानीपुर में ममता बनाम शुभेंदु की टक्कर



रानीगंज- चुनाव आयोग द्वारा बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रत्याशियों को लेकर बनी उत्सुकता का शुक्रवार को अंत हो गया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवासीय कार्यालय से पश्चिम बर्धमान जिले की 9 सीटों सहित प्रदेश की कुल 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. इस अवसर पर उनके साथ सुब्रत बक्शी और अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित थे.


पश्चिम बर्धमान जिले के प्रत्याशियों की सूची:

पश्चिम बर्धमान जिले में पार्टी ने अनुभवी और प्रमुख चेहरों पर दांव लगाया है,जिनमें पांडवेश्वर से पुनः नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती,रानीगंज से तापस बनर्जी के जगह कालोबरण मंडल,जामुड़िया से फिर एक बार वर्तमान विधायक हरे राम सिंह ,आसनसोल उत्तर से मलय घटक ,जबकि आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से तापस बनर्जी को कुल्टी से इस बार आसनसोल नगर निगम के मेयर अभिजीत घटक ,बाराबनी से विधान उपाध्याय आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, दुर्गापुर पूर्व से मंत्री प्रदीप मजूमदार जबकि इस बार दुर्गापुर पश्चिम से अड्डा के चैयरमेन कवि दत्ता को उम्मीदवार बनाये गए है.

प्रत्याशियों की सूची के बाद जिले की कई सीटों पर रोमांचक प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी. पांडवेश्वर में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का सामना भाजपा के जितेंद्र तिवारी से होगा,वही आसनसोल दक्षिण में तापस बनर्जी और भाजपा की अग्निमित्रा पाल के बीच मुकाबला होगा, जबकि, कुल्टी में अभिजीत घटक के सामने भाजपा के डॉ. अजय पोद्दार होंगे.


जामुड़िया में वर्तमान विधायक हरे राम सिंह का मुकाबला भाजपा के डॉ. बिजन मुखर्जी से होगा. बता दें कि पिछली बार डॉ. मुखर्जी रानीगंज से चुनाव लड़े थे, जहाँ उन्हें तापस बनर्जी से से हार मिली थी. दुर्गापुर पश्चिम में मुकाबला दिलचस्प होगा, क्योंकि यहाँ तृणमूल कांग्रेस के कवि दत्ता भाजपा के वर्तमान विधायक लक्ष्मण घोरुई को चुनौती देंगे .


भवानीपुर बनी सबसे हाई-प्रोफाइल सीट:

राज्य स्तर पर सबसे बड़ी खबर भवानीपुर सीट से है. ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यहाँ भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जिससे यह राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल प्रतिद्वंद्विता बन गई है. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पूरे जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात