मीनाखां में टीएमसी के दो गुटों में खूनी संघर्ष; बमबारी और मारपीट में 6 भर्ती, पुलिस पर भी हमला





 मीनाखां, उत्तर 24 परगना(पीबी टीवी) :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना के मीनाखां विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। मामला मीनाखां के सोनापुकुर-शंकरपुकुर ग्राम पंचायत के धुतुरदह गांव का है, जहां मंगलवार को उम्मीदवार के समर्थकों और विरोधी गुट के बीच जमकर मारपीट और बमबारी हुई।इस संघर्ष में महिलाओं सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। अब तक 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टिकट बंटवारे और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात