मिशन बंगाल 2026: चुनाव आयोग ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था पर कोलकाता में 'हाई-लेवल' मंथन



कोलकाता (पीबी टीवी) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शंखनाद से पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत खाका खींचा गया।



वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बनी रणनीति

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष चुनाव पर्यवेक्षक (Special Election Observer) और पुलिस पर्यवेक्षक (Police Observer) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राज्य की सुरक्षा मशीनरी के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए, जिनमें शामिल थे जिनमें पुलिस महानिदेशक (DG & IG),कोलकाता पुलिस आयुक्त (CP),ADG और IG स्तर के वरिष्ठ अधिकारी



हिंसा पर 'जीरो टॉलरेंस' का कड़ा संदेश

प्रशासनिक फेरबदल के बाद हुई इस पहली बड़ी समन्वय बैठक में चुनाव आयोग ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में केंद्रीय और राज्य बलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए रणनीति तैयार की गई। पिछले अनुभवों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए। आयोग ने दो टूक शब्दों में कहा कि चुनावी हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का सख्ती से पालन होगा। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ हर मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।" 


हाल ही में आयोग द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल और नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी। इसे नए अधिकारियों के लिए एक 'ओरिएंटेशन' और 'एक्शन प्लान' तैयार करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। आयोग का पूरा ध्यान इस बार बंगाल चुनाव की छवि को सुधारने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बिना किसी व्यवधान के पूरा करने पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता