अग्निमित्रा पाल का हुंकार: "गुंडागर्दी से नहीं रुकेगी भाजपा, टीएमसी के कुशासन का अंत निश्चित"


रानीगंज- आसनसोल दक्षिण की विधायक और भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मंगलवार को रानीगंज के नारायणकुड़ी, पुराना एवं नूतन एगरा क्षेत्रों में एक विरोध रैली का आयोजन किया गया. यह रैली हाल ही में भाजपा के 'पाड़ाए-पाड़ाए दीदी भाई' कार्यक्रम के दौरान हुए कथित हमले के जवाब में निकाली गई थी. रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


हमले का करारा जवाब

विधायक अग्निमित्रा पाल ने कड़े लहजे में कहा कि टीएमसी अगर गुंडों के दम पर भाजपा कार्यकर्ताओं या बंगाल की जनता की आवाज दबाना चाहती है, तो यह उसकी भूल है. उन्होंने कहा, पिछले दिनों नूतन एगरा में हम पर हमला किया गया था, इसलिए आज हमने उसी स्थान पर दोबारा कार्यक्रम किया. भविष्य में भी अगर हमें रोकने की कोशिश हुई, तो हम दोगुनी ताकत के साथ उसी जगह वापस लौटेंगे.



युवाओं और बेरोजगारी पर तीखा प्रहार

राज्य की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी पर ममता सरकार को घेरते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 15 वर्षों के शासन के बाद बंगाल के युवाओं की स्थिति दयनीय हो गई है. उन्होंने कटाक्ष किया कि एमए एमएससी और पीएचडी डिग्री धारक युवाओं को आज 1500 रुपये के बेरोजगारी भत्ते के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि रोजगार न होने के कारण युवा पलायन कर रहे हैं और बंगाल धीरे-धीरे एक 'वृद्धाश्रम' में तब्दील होता जा रहा है. उन्होंने 'युवा श्री' (जुबो साथी) परियोजना में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि दस्तावेज जमा करने के बावजूद रसीद नहीं दी जा रही है ताकि भविष्य में कोई सबूत न रहे.


महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद बंगाल में महिलाओं की असुरक्षा और राज्य में 'तुष्टीकरण की राजनीति' को लेकर भी विधायक ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने विकास के नाम पर केवल धर्म और राजनीति के आधार पर लोगों को बांटने का काम किया है.बंगाल की जनता अब टीएमसी के कुशासन से ऊब चुकी है.यह विरोध की आवाज आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के जरिए बाहर आएगी और इस अत्याचारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन