सातग्राम इनक्लाइन में बालू भराई में लापरवाही पर डीजीएमएस ने कोयला उत्पादन पर लगाई रोक



रानीगंज- ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत सातग्राम इनक्लाइन कोलियरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी प्रबंधन पर भारी पड़ी है. खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने खदान के भीतर सही समय पर बालू भराई न होने के कारण उत्पादन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. डीजीएमएस के इस कड़े आदेश के बाद खदान में कोयला रेजिंग बंद हो गई है, जिससे श्रमिकों के बीच हड़कंप और भविष्य को लेकर चिंता व्याप्त है.


डीजीएमएस की रिपोर्ट: 3600 क्यूबिक मीटर का 'स्टोविंग लैग'

बीते 20 जनवरी को सीतारामपुर क्षेत्र संख्या-III के खान सुरक्षा निदेशक द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि दिशरगढ़ (आर-VI) सीम के पैनल नंबर-21 में 22 स्थानों पर रिक्तियां मौजूद हैं. नियमतः केवल 500 m^3 की अनुमति थी, जबकि मौके पर 3600 m^3 का 'स्टोविंग लैग' पाया गया. इसे कामगारों के लिए 'तत्काल खतरा' मानते हुए महानिदेशालय ने धारा 38(1)(बी) के तहत उत्पादन बंद करने का आदेश जारी किया है.


मजदूर संगठनों ने प्रबंधन और राज्य सरकार को घेरा

कोलियरी में उत्पादन बंद होने से श्रमिक संगठन आक्रोशित हैं.भारत की कोलियरी मजदूर सभा सीटू सचिव हिमाद्री चक्रवर्ती ने कहा कि खदान में उच्च गुणवत्ता वाला कोयला मौजूद है. उन्होंने तर्क दिया कि 3600 क्यूबिक बालू की कमी इतनी बड़ी समस्या नहीं है कि खदान बंद की जाए. उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण बालू की आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन अब आपूर्ति शुरू हो गई है. उन्होंने प्रबंधन से आदेश पर पुनर्विचार करने और राज्य सरकार से जल्द बालू उपलब्ध कराने की मांग की.


एटक सचिव जय किशन मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन इस कोलियरी को घाटे में बताकर बंद करने की साजिश रच रहा है. उन्होंने बालू संकट का कारण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा डंपरों में जीपीएस लगाने की अनिवार्यता के कारण डंपर मालिकों और सरकार के बीच खींचतान चल रही है, जिसका खामियाजा खदान और मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है,जबकि इस कोलियरी में 400 श्रमिक कार्यरत है,एवं कोयला का इतने बड़े पैमाने पर भंडार मौजूद है कि कई वर्षों तक यह कोलियरी चल पाये.


प्रबंधन ने साधी चुप्पी

डीजीएमएस के इस कड़े आदेश और श्रमिक संगठनों के आरोपों के बीच सतग्राम इनक्लाइन के मैनेजर, एजेंट और सातग्राम-श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. फिलहाल खदान में केवल वही श्रमिक प्रवेश कर रहे हैं जो सुरक्षा और रखरखाव कार्यों से जुड़े हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान