दामोदर तट पर विहिप का वनभोज', संगठन को मजबूती देने के लिए बनी रणनीति

मथुरा चंडी घाट पर बराकर से पानागढ़ तक के विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का हुआ मिलन



रानीगंज: विश्व हिंदू परिषद (विहिप), आसनसोल जिला इकाई की ओर से रविवार को रानीगंज के दामोदर नदी स्थित मथुरा चंडी घाट पर एक वनभोज सह सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में बराकर से लेकर पानागढ़ तक के पूरे औद्योगिक क्षेत्र से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के लगभग 125 प्रमुख सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.


सनातनियों की एकजुटता पर मंथन

दामोदर के तट पर आयोजित इस वनभोज के दौरान संगठन की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक भी संपन्न हुई. बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने कहा, "हाल ही में प्रांतीय स्तर की बैठक संपन्न हुई थी, जिसके बाद सांगठनिक नियमों के तहत जिला स्तर की बैठक अनिवार्य थी.आज के इस मिलन समारोह और बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी सनातनियों को एक सूत्र में पिरोकर एकजुट करना है.


वैश्विक स्तर पर हिंदू संस्कृति का उत्थान

मनीष शर्मा ने आगे कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा और इसके लिए आज की बैठक में भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई है.


भक्ति और उत्साह का माहौल

वनभोज के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया गया.कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन ग्रहण किया, जो आपसी भाईचारे और समरसता का प्रतीक बना.


बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई और इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह जमीनी स्तर पर जाकर हिंदू समाज की समस्याओं का समाधान किया जाए और संस्कृति की रक्षा की जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन