टॉलीवुड अभिनेत्री सौरसैनी मैत्रा के दीदार को उमड़ी भीड़, एशियन पेंट्स के प्रमोशन में हुईं शामिल



रानीगंज- मशहूर टॉलीवुड और वेब सीरीज अभिनेत्री सौरसैनी मैत्रा ने मंगलवार को रानीगंज का दौरा किया.नए साल के अवसर पर शहर पहुंची अभिनेत्री ने यहाँ एशियन पेंट्स के दो प्रमुख डीलरो तिलक रोड स्थित 'सुभाष हार्डवेयर स्टोर्स' और एनएसबी रोड स्थित 'बासुकीनाथ एजेंसी' का दौरा किया.सौरसैनी यहाँ मुख्य रूप से एशियन पेंट्स के 'रॉयल पैंट' रेंज के प्रमोशन के लिए पहुँची थीं.


दुकानदारों और परिवारों से की मुलाकात

दौरे के दौरान सौरसैनी ने सुभाष हार्डवेयर के मालिक महेश खेरिया, सुभाष खेरिया, रमेश खेरिया,गोपाल खेरिया और बासुकीनाथ एजेंसी के मालिक पवन तोदी, अरुण तोदी व महेश तोदी सहित उनके पूरे परिवार से मुलाकात की।₹. उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और शोरूम में काफी समय बिताया. अभिनेत्री को अपने बीच पाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सदस्यों और स्थानीय प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया.


रानीगंज के भूगोल और औद्योगिक महत्व पर चर्चा

मीडिया से बातचीत के दौरान सौरसैनी ने बताया कि रानीगंज में यह उनका पहला दौरा है. उन्होंने कहा, "रानीगंज के बारे में मैंने भूगोल की पढ़ाई के दौरान काफी कुछ पढा था.मुझे पता था कि यह एक महत्वपूर्ण कोलियरी क्षेत्र होने के साथ-साथ एक बड़ा औद्योगिक केंद्र भी है. यहाँ आज भी बड़े पैमाने पर हो रहा औद्योगीकरण देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने शहर की मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए दोबारा यहाँ आने की इच्छा भी जताई.



फिल्मी सफर और आगामी प्रोजेक्ट्स

बंगाली सिनेमा और हिंदी वेब सीरीज का चर्चित चेहरा बन चुकीं सौरसैनी ने अपने काम पर चर्चा करते हुए बताया कि यश राज फिल्म्स के बैनर तले उनकी फिल्म 'साली मोहब्बत' बीते 12 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. इसके अलावा, वह जल्द ही एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं.


वर्ष 2026 की शुरुआत के अवसर पर उन्होंने रानीगंज वासियों और अपने प्रशंसकों को संदेश देते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि नया साल हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की लेकर आए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा