धूपगुड़ी में रूह कंपा देने वाली वारदात: सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खून से सना हथियार लेकर खुद पहुँचा थाना



धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी नगर पालिका क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति जिस अंदाज में थाने पहुँचा, उसे देखकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। आरोपी हाथ में खून से सना हथियार लिए सड़क पर पैदल चलते हुए खुद आत्मसमर्पण करने धूपगुड़ी थाने पहुँचा।



अकेली पाकर किया हमला

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सोमा राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना वार्ड नंबर 2 इलाके की है। शनिवार सुबह जब सोमा घर में अकेली थी, तभी उसके पति श्रीकांत राय ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सोमा के शरीर पर कई गहरे घाव आए, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



बचाने आई सास पर भी किया वार का प्रयास

चीख-पुकार सुनकर जब आरोपी की मां सुशीला राय अपनी बहू को बचाने के लिए दौड़ीं, तो श्रीकांत ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। आरोपी के रौद्र रूप को देखकर परिजनों और स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए।


सड़क पर पसरा सन्नाटा, दहशत में रहे लोग

हत्या के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि खून से लथपथ हथियार लहराते हुए मुख्य सड़क पर निकल पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे इस हालत में सड़क पर चलता देख राहगीर जान बचाकर इधर-बधर भागने लगे। इलाके में डर का माहौल बन गया। आरोपी सीधे धूपगुड़ी थाने पहुँचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया।


जांच में जुटी पुलिस

धूपगुड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान: "आरोपी हिरासत में है। शुरुआती तौर पर मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं कि क्या इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कोई और बड़ी वजह थी।"

इस घटना के बाद से पूरे 2 नंबर वार्ड में मातम और दहशत का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता