हिरण चटर्जी की दूसरी शादी पर विवाद - पहली पत्नी अनिंदिता का बड़ा बयान— "बेटी की उम्र की लड़की से शादी की, यह पूरी तरह अवैध है"



कोलकाता (पीबी टीवी ): फिल्म जगत से लेकर राजनीति के गलियारों तक, भाजपा विधायक और अभिनेता हिरण चटर्जी की दूसरी शादी ने तहलका मचा दिया है। मंगलवार को वाराणसी के गंगा घाट से अपनी शादी की तस्वीरें साझा करने के बाद हिरण चर्चा में हैं। लेकिन इस बीच उनकी पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने मीडिया के सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला कानूनी और विवादित मोड़ लेता दिख रहा है।


अनिंदिता चटर्जी ने दावा किया है कि हिरण के साथ उनका अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "हमारी शादी 11 दिसंबर, 2000 को हुई थी। पिछले साल ही हमने शादी के 25 साल पूरे किए हैं। हिरण का इस घर में आना-जाना बना हुआ था। बिना तलाक के यह दूसरी शादी पूरी तरह से गैरकानूनी है।"अनिंदिता के अनुसार, हिरण की दूसरी पत्नी ऋतिका गिरी उनकी बेटी से महज दो साल बड़ी हैं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जिस लड़की से उन्होंने शादी की है, वह मेरी बेटी की उम्र की है। हमारी 19 साल की एक बेटी है, जो सेंट जेवियर्स कॉलेज में मनोविज्ञान (Psychology) की छात्रा है। इस घटना का उस पर बहुत बुरा असर पड़ा है।"पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि काफी समय से हिरण उन पर और उनकी बेटी पर मानसिक अत्याचार कर रहे थे। परिवार के सम्मान और बेटी के भविष्य की खातिर वे अब तक चुप थीं, लेकिन हिरण द्वारा सार्वजनिक रूप से शादी की फोटो पोस्ट करने के बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया।अनिंदिता चटर्जी के इन बयानों के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा विधायक हिरण चटर्जी इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं और क्या यह मामला अदालत तक पहुँचता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता