![]() |
| तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस पर वस्त्र प्रदान करते हुए |
रानीगंज- अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रानीगंज में पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए एक नए कार्यालय की शुरुआत की गई.चिनकोठी मोड़ के समीप 'होटल बांग्ला' में आयोजित एक समारोह के दौरान फीता काटकर इस नए पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया.
अस्थाई तौर पर शिफ्ट हुआ कामकाज
पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनएसबी रोड स्थित माजी भवन वाले मुख्य कार्यालय में वर्तमान में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है. जनसेवा और सांगठनिक कार्यों में कोई रुकावट न आए, इसे ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से कामकाज को चिनकोठी मोड़ स्थित इस नए भवन में शिफ्ट किया गया है. नेताओं ने स्पष्ट किया कि माजी भवन में कार्य पूरा होने के बाद भी यह नया कार्यालय भविष्य में सुचारू रूप से कार्यरत रहेगा.
उद्घाटन के शुभ अवसर पर रानीगंज बोरो-2 के चैयरमेन मोजम्मिल हुसैन शहजादा, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति सिंह, उपाध्यक्ष बापी चक्रवर्ती, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नियाज अहमद और युवा अध्यक्ष शुभो भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
स्थापना दिवस के इस दोहरे उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया. नेताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी.



0 टिप्पणियाँ