जामुड़िया की बेटी श्रेया के सिर सजा 'मिस बिहार 2025' का ताज, शिल्पांचल का नाम किया रोशन



जामुड़िया: जामुड़िया की माटी में जन्मी और पली-बढ़ी श्रेया ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस बिहार 2025' का खिताब जीतकर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है. राजधानी पटना के आशियाना–दीघा रोड स्थित बी.आर. क्लब में आयोजित इस भव्य ग्रैंड फिनाले में श्रेया को विजेता घोषित किया गया.


कड़े मुकाबलों को पार कर हासिल किया मुकाम

आईएस बेकर ऑरिसियन विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभाओं के बीच कड़ा मुकाबला था. खिताब तक पहुँचने के लिए श्रेया को चार चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरना पड़ा,जिनमें बॉलीवुड राउंड,इंट्रोडक्शन राउंड,फैशन राउंड तथा जजमेंट राउंड निर्णायक मंडल ने श्रेया के व्यक्तित्व, संवाद क्षमता और सामाजिक दृष्टिकोण को सर्वश्रेष्ठ पाया. प्रतियोगिता में नंदनी को 'फर्स्ट रनर-अप' और मिताली को 'सेकेंड रनर-अप' चुना गया.


दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पर्यटन मंत्री ने किया. श्रेया को ताज (क्राउन) पहनाकर सम्मानित करने के अवसर पर पटना की मेयर सीता साहू, पूर्व विधान पार्षद अरुण गांधी और मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल जैसी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. निर्णायक मंडल में डॉ. अंजना गांधी और निफ्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर शादाब सामी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


जामुड़िया से नालंदा तक का सफर

श्रेया के पिता और पूर्व शिक्षक विजय वर्मा ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा जामुड़िया बालिका विद्यालय और जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल से हुई है. वर्तमान में नालंदा में रहते हुए उन्होंने इस गौरवशाली उपलब्धि को हासिल किया है.


महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प

ताज जीतने के बाद भावुक श्रेया ने कहा, यह जीत मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मैं इस मंच का उपयोग महिलाओं की शिक्षा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सशक्तिकरण के कार्यों के लिए करना चाहती हूँ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल