एच बी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड माइनिंग में 122वां वार्षिक समारोह: सुरक्षा और उत्पादकता पर मंथन



रानीगंज: स्थानीय प्रतिष्ठित संस्थान एचबी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड माइनिंग में संस्थान का 122वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. इस अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय "कोल इंडिया भूमिगत खनन में सुरक्षा: सेफ्टी चैलेंजेस अगेंस्ट इंक्रीजिंग प्रोडक्टिविटी फ्रॉम अंडरग्राउंड माइनिंग" रहा.


सुरक्षा के साथ समझौता नहीं: सतीश झा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ईसीएल के सीएमडी सतीश झा ने सेमिनार को संबोधित करते हुए भूमिगत खनन की जटिलताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन बढ़ाना आज की जरूरत है, लेकिन श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने कोल इंडिया में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और बताया कि कैसे आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से दुर्घटनाओं को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है.


सेमिनार में खनन जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मुख्य रूप से उपस्थित थे कौशिक सेनगुप्ता डिप्टी डायरेक्टर, डीजीएमएस धनबाद.माधव भट्टाचार्य माइनिंग इंजीनियर,सुपर्णा जाना: विभागाध्यक्ष, माइनिंग इंजीनियरिंग.


कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अनुपम रॉय के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने अतिथियों का अभिनंदन किया. समारोह को सफल बनाने में स्टूडेंट यूनियन के महासचिव तन्मय पात्रा और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर कोल इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान