आरोप: केंद्र सरकार चुनाव से पहले SIR के जरिए बंगाल को निशाना बना रही है।

  • दावा: ममता बनर्जी की 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा के 'झूठ' पर भारी पड़ेंगी।
  • चुनौती: जामुड़िया में भाजपा की जीत का दावा महज एक सपना।


जामुड़िया : जामुड़िया के नंदी रोड स्थित नजरूल सतवार्षिकी मैदान में शुक्रवार को 'बांग्ला विरोधी भाजपा और एसआईआर ' के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक प्रतिवाद जनसभा का आयोजन किया गया. इस सभा में जनसैलाब उमड़ा, जिसे संबोधित करते हुए राज्य के कानून मंत्री मलय घटक और परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर तीखे प्रहार किए. ज्ञात रहे कि बीते सप्ताह शुभेंदु अधिकारी ने इसी स्थान पर एक सभा की थी,जिसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा यह सभा की गई थी,ऐसा माना जा रहा है.


हर वार्ड में सभा कर ले भाजपा, जीत मुमकिन नहीं" : मलय घटक

कानून मंत्री मलय घटक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करने लगे हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, "भाजपा चाहे हर विधानसभा क्या, हर वार्ड में सभा कर ले, फिर भी वह जीत हासिल नहीं कर पाएगी। टीएमसी पूरे साल जनता के साथ सुख-दुख में खड़ी रहती है, जबकि भाजपा नेता केवल चुनाव के समय दिखाई देते हैं " विधायक अग्निमित्रा पॉल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक पिछले चार सालों से अपने क्षेत्र से गायब थीं और अब चुनाव पास देख बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, जनता इसका जवाब वोट से देगी.


एसआईआर प्रक्रिया और केंद्र की मंशा पर सवाल

परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह आनन-फानन में एक महीने के भीतर एसआईआर लागू करने की कोशिश की जा रही है, वह केंद्र की गलत मंशा को दर्शाता है. शुभेंदु अधिकारी की पिछली सभा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज की भीड़ ने साबित कर दिया है कि जामुड़िया की जनता का समर्थन केवल ममता बनर्जी के साथ है.


"जामुड़िया अब ममता बनर्जी का गढ़": विधायक हरेराम सिंह

स्थानीय विधायक हरेराम सिंह ने शुभेंदु अधिकारी के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने भाजपा की 25 हजार वोटों से जीत की बात कही थी.हरेराम सिंह ने कहा, "यह अब पहले वाला जामुड़िया नहीं है, यह ममता बनर्जी का जामुड़िया है. 2021 और लोकसभा चुनाव में यहाँ की जनता ने टीएमसी को बढ़त देकर यह साबित कर दिया है. भाजपा नेता जीत का सपना देखना छोड़ दें.


इस विशाल जनसभा में कानून मंत्री मलय घटक और परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के अलावा जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, ब्लॉक-1 अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, बोरो-1 चेयरमैन शेख शानदार, लतीफा काजी, ब्लॉक-2 अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, असीमा चक्रवर्ती, प्रेमपाल सिंह, असीत मंडल, साधन राय, शेख दिलदार, पुतुल बनर्जी, दिनेश चक्रवर्ती, रुपेश यादव, राखी कर्मकार और इन्द्र बाध्यकर सहित टीएमसी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आरोप: केंद्र सरकार चुनाव से पहले SIR के जरिए बंगाल को निशाना बना रही है।

दावा: ममता बनर्जी की 100 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा के 'झूठ' पर भारी पड़ेंगी।

चुनौती: जामुड़िया में भाजपा की जीत का दावा महज एक सपना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल