sir के बीच पश्चिम बंगाल में सड़क किनारे बोरे में मिले हजारों वोटर कार्ड




शांतिपुर / नदिया (पीबी टीवी ): पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर थानांतर्गत उदयपुरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 (NH 12) के किनारे एक बोरे में बंद अवस्था में बड़ी संख्या में वोटर कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।शांतिपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा में NH 12 के किनारे  हजारों वोटर कार्ड मिलने  पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बोरे में बंद कई मतदाता पहचान पत्र देखे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।



पुलिस द्वारा बरामद किए गए ये वोटर कार्ड मुख्य रूप से उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर और बशीरहाट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड, जो कि अत्यंत गोपनीय दस्तावेज होते हैं, सड़क किनारे लावारिस हालत में कैसे पहुँचे, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने सभी कार्ड जब्त कर लिए हैं और मामले की जाँच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये कार्ड कहाँ से लाए गए और इन्हें यहाँ फेंकने के पीछे किसका हाथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता