प्रधानमंत्री के आगमन से पहले फुलिया रंगमंच के सामने मतुआ समुदाय का विरोध, काले झंडे दिखाकर “गो बैक” नारे



नदिया(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री के आगमन के शुभ क्षण से ठीक पहले नदिया जिले के फुलिया रंगमंच के सामने मतुआ समुदाय की ओर से विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर “गो बैक” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री के विरोध में विभिन्न बैनर प्रदर्शित किए।


अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। मतुआ समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हालांकि, प्रदर्शन के बावजूद स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा गया और किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल