जर्जर सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, शेखपुर मोड़ पर घंटों किया सड़क जाम



जामुड़िया- आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या सात अंतर्गत शेखपुर मोड़ पर स्थानीय निवासियों ने जर्जर सड़क के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. जामुड़िया से चाकदोला मोड़ को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क की बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क अवरोध कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया.इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर मालवाहक वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया


करोड़ों का टैक्स, फिर भी विकास से महरूम

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जामुड़िया का यह औद्योगिक क्षेत्र आसनसोल नगर निगम को सबसे ज्यादा राजस्व (टैक्स) देता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें केवल धूल और गड्ढे मिल रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सालों पहले बनी यह सड़क आज पूरी तरह टूट चुकी है.औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ से भारी और ओवरलोडेड वाहनों का निरंतर आवागमन होता है, जिससे सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है.


टूट चुका है आश्वासनों का बांध

विरोध प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी कंचन पाल ने बताया, "यह सड़क जामुड़िया और चाकदोला मोड़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. पिछले साल भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर यहाँ अवरोध किया गया था, तब प्रशासन ने जल्द निर्माण का आश्वासन देकर जाम हटवाया था,लेकिन साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है.ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं."


स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

सड़क की हालत इतनी खराब है कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को भी घंटों मशक्कत करनी पड़ती है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का पक्का निर्माण नहीं कराया गया, तो यहाँ किसी दिन बड़ी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है.


पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटा जाम

हंगामे की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया और संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया. घंटों चली मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने सड़क से अवरोध हटाया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकीहालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी काम शुरू नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा