एस.आई.आर. के बीच प्रारूप मतदाता सूची जारी होते ही बूथों पर उमड़े मतदाता, नाम देखकर मिली राहत


बांकुडा-किसी के मन में डर था तो किसी को आशंका—इसी माहौल के बीच एस.आई.आर. प्रक्रिया के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के तुरंत बाद लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर यह जांचने लगे कि उनका और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं। मंगलवार को बांकुड़ा शहर के कई मतदान केंद्रों पर ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।



अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं ने बताया कि शुरुआत से ही मन में डर बना हुआ था। अगर मतदाता सूची में नाम नहीं होता तो परेशानी खड़ी हो सकती थी। हालांकि अंततः जब सभी ने अपना नाम सूची में पाया, तो उन्होंने राहत की सांस ली और खुद को आश्वस्त बताया।

तृणमूल कांग्रेस के बीएलए-2 आस्ताक चौधुरी ने बताया कि उनके बूथ में 90 मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। बाकी सूची लगभग सही है। हालांकि एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में कुछ गलतियों के कारण जिन लोगों के नाम कट गए हैं, उन्हें फॉर्म नंबर 6 भरकर जमा करना होगा।

वहीं, जिम्मेदार बीएलओ जगबंधु दे ने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 150 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल