बाँकुड़ा शहरी विधानसभा में सबसे ज़्यादा नाम कटे, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज


बाँकुड़ा- चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की जारी मतदाता सूची जारी होने के बाद बाँकुड़ा जिले में मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। जिले की 12 विधानसभा सीटों में जहाँ 11 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में अधिकतम 13 हजार से कम मतदाताओं के नाम कटे हैं, वहीं शहरी बाँकुड़ा विधानसभा में यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 22,351 तक पहुँच गई है।



पूरे बाँकुड़ा जिले में कुल 1,32,821 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक नाम कटे हैं शालतोड़ा (12,933), बड़जोड़ा (12,411) और छातना (12,169) में। वहीं सबसे कम कटौती कोतुलपुर (5,678), इंदास (6,858), सोनामुखी (7,933) और तालडांगरा (8,541) में हुई है।



इस असमानता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

भाजपा का आरोप है कि नगर पालिका पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लंबे समय से बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं को सूची में रखा गया था।

वाम दलों का कहना है कि रोजगार की कमी के कारण शहर आए लोग वापस गाँव या दूसरे राज्यों में चले गए, जिससे शहरी मतदाताओं के नाम कटे।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोप खारिज करते हुए इसका पूरा दायित्व चुनाव आयोग पर डाल दिया है।


शहरी बाँकुड़ा विधानसभा में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने को लेकर यह मुद्दा अब जिले की राजनीति का केंद्र बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा